गूगल क्रोम में अब पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं : आज ही जान लीजिए तरीका

गूगल क्रोम में अब पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं : आज ही जान लीजिए तरीका

जब भी हमे मोबाइल फोन में कुछ ऑनलाइन सर्च करना होता है तो हम सबसे पहले गूगल क्रोम को खोलते हैं। अधिकांश एंड्रॉयड मोबाइल में यह एप इनबिल्ट (कंपनी द्वारा स्थापित) ही आती है। जिनमे नहीं आती है वो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टाल (स्थापित) कर सकते हैं।

गूगल क्रोम में अब पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं : आज ही जान लीजिए तरीका


क्या नया आया है, गूगल क्रोम में?


गूगल क्रोम का उपयोग हम हमेशा से ब्राउजिंग के लिए करते रहे हैं। जब भी हमे कोई खबर जानने या कोई जानकारी लेनी होती है, तब हम गूगल क्रोम में उसे सर्च करते हैं। अब तक हम खबर को सर्च करने के बाद पढ़ते हैं। लेकिन हाल ही में गूगल ने पढ़ने के साथ ही सुनने का विकल्प भी दे दिया है। यानी अब आपको कोई जानकारी लेनी है तो आपको सिर्फ पढ़ना ही नहीं है, आप सुन भी सकते हैं। आपको सुनने के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। एक निश्चित प्रक्रिया से गुजरने के बाद आप आसानी से खबर को शुरु से आखिरी तक सुन पाएंगे, जैसा अब तक यूट्यूब में होता रहा है।

कैसे सुन सकते हैं, गूगल क्रोम में?


गूगल क्रोम में अगर आपको कोई खबर पढ़नी है तो अब आप उस खबर को सुन भी सकते हैं। गूगल क्रोम आपको लिखी हुई पूरी खबर को अक्षर से अक्षर शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर सुनाएगा, इसके लिए आपको निम्न काम करने होंगे -

अगर आपके मोबाइल में पहले से ही गूगल क्रोम है तो आप उसे अपडेट कर दीजिए। गूगल के पुराने वर्जन में यह फीचर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आप प्ले स्टोर से गूगल क्रोम को सबसे पहले अपडेट कर लीजिए।

अपडेट करने के बाद गूगल क्रोम एप को खोल कर कोई खबर या जो आपको पढ़ना है उस पेज को खोल लीजिए, अब आप पेज मे ऊपर दिए गए 3 डॉट को टच कीजिए जो नीचे के चित्र में आकृति एक को देखिए। 

गूगल क्रोम में अब पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं : आज ही जान लीजिए तरीका

उम्मीद है कि आपको पेज के उपरी दांये कोने में 3 डॉट मिल गया होगा। जब आप 3 डॉट को टच कर लेंगे तो आपके सामने कई ऑप्शन होंगे। 

अब आप 'Listen to this page' को चुनें जो आपको ऊपर दिए गए चित्र में हाईलाइट करके दिखाया गया है। आप चित्र में इसके सामने फूल की आकृति को देख भ्रमित ना हो यह हाईलाइट करने के उदेश्य से लगाई गई है। 

इसे टच करते ही गूगल पेज की रीडिंग शुरु कर देगा। इस रीडिंग को शुरू करने से पहले कुछ वक्त लोडिंग के लिए ले सकता है। इसकी रीडिंग को आप मिल्टीपल भी कर सकते हैं। सभी को बेहतर समझने के लिए आप नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए। 

गूगल क्रोम में अब पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं : आज ही जान लीजिए तरीका

आप ऊपर के चित्र को देखकर समझ गए होंगे, नहीं समझे है तो हम वर्णन कर देते हैं। जब आपके द्वारा खोले पन्ने की रीडिंग शुरु होगी तो इसका संकेत पन्ने के नीचे दिखेगा। इसे आप ऊपर के चित्र में आकृति 1 मे देख सकते हैं। यह बिल्कुल प्ले म्युजिक की तरह नजर आएगा। जिसे आप आकृति 2 में देख सकते हैं। अगर आपको रीडिंग में ध्वनि को मल्टीपल करने के लिए नीचे बांये कोने में दिख रहे 1x को दबा दीजिए। आपके द्वारा 1x को दबाने के बाद आपको आकृति 3 के जैसा दिखेगा, जहां आप ध्वनि को अपनी इच्छा के अनुसार मल्टीपल कर सकते हैं। 

गूगल क्रोम में पेज में लिखा सुनने की संक्षिप्त प्रक्रिया


आपको ऊपर पूरी तरह से बता दिया है, चित्र के माध्यम से लेकिन आपको लगता है कि आप भूल भी सकते हैं इसलिये पूरी प्रक्रिया को संक्षेप में समझा देते हैं, ताकि आप चाहें तो इसका एक स्क्रीन शॉट ले सकते हैं या डायरी में लिख सकते हैं, तो देखिये यह - 
  1. गूगल क्रोम एप को खोलकर अपने इच्छित पन्ने को खोले। 
  2. पन्ने के खुलने के बाद ऊपर दांये कोने में 3 डॉट को टच करे। 
  3. अब आपके सामने जो विकल्प है उसमे 'Listen to this Page' को चुनें। 
  4. रीडिंग का संकेत आपको पन्ने के नीचे स्क्रीन पर दिखेगा। 
  5. इसे खोलकर अपनी इच्छा से आवाज को मल्टीपल करे। 
यह पूरी प्रक्रिया का संक्षिप्त रुप है। यहां आपको एक बार पुनः बता देते हैं अगर आपको 'Listen to this page' का विकल्प नहीं मिल रहा है तो गूगल क्रोम को अपडेट करे। 

क्या नया है, पेज सुनने के विकल्प में? 


पहले गूगल क्रोम में पूरा पेज सुनने का विकल्प नहीं था। जब हम गूगल पर कुछ सर्च करते थे, तो सबसे पहले दिखने वाली सामग्री की चार पंक्ति को गूगल सुनने के लिए विकल्प देता था। उसे हम स्पीकर के आइकन को टच करके सुन सकते थे।

अब गूगल किसी भी पन्ने को पूरा खोलकर सुनने की आज्ञा देने लगा है। ऐसे में अब क्रोम के विकल्प पहले से मजबूत हुए है। साथ ही गूगल क्रोम पहली ब्राउजर एप बन गई है, जो पढ़ने के साथ सुनने का भी विकल्प देने लगी है। 

गूगल क्रोम में यह पेज सुने का फायदा


गूगल क्रोम द्वारा शुरु की गई 'यह पेज सुने' सेवा का लाभ उसके उपभोक्ताओं को विकट से विकट परिस्थिति मे भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान उपभोक्ताओं को सेवा को आरामदायक और सोते हुए भी लेने के रुप में मिलेगा। जो अब तक गूगल क्रोम सेवा का लाभ उठाने मे समर्थ नहीं थे आगे से वो भी इसका लाभ उठाने में समर्थ होंगे। यहां आप यह बात ध्यान में रखे कि गूगल क्रोम जब किसी शब्द को रीड करेगा तब वह उस शब्द को हाईलाइट भी करेगा। ऐसे में इसके निम्नलिखित सम्भावित लाभ प्रतीत हो रहे हैं। 
  • उच्चारण मे सुधार - हर किसी कि तमन्ना होती है कि वो शुद्ध भाषा बोले। उनके द्वारा बोले गए शब्द सभी को समझ आ जाए। क्योंकि शुद्ध भाषा बोले जाने वाले लोगों से वार्तालाप करने वाले व्यक्ति अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में गूगल क्रोम द्वारा पेश किया गया यह फीचर वरदान साबित होगा उन लोगों के लिए जो अपने उच्चारण को शुद्ध करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। साथ ही विद्यार्थी वर्ग के लिए शुद्ध शब्द लिखने और उच्चारण के लिए फायदेमंद साबित होगा। 
  • स्क्रीन के सही काम नहीं करने पर उपयोग - जब मोबाइल की स्क्रीन क्षतिग्रस्त हो जाए या धुंधली हो जाए, जिससे पढ़ने में कठिनाई हो रही है तो ऐसे में उपभोक्ता पढने की बजाय सुनकर भी खुद को लाभान्वित कर सकता है। ऐसे में यह सेवा विपरीत परिस्थितियों में भी लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। 
  • धूप में उपयोग - जब हम धूप में मोबाइल का उपयोग करते हैं तो सूर्य के प्रकाश के कारण मोबाइल की स्क्रीन पर लिखा हुआ या तो पढ़ नहीं सकते हैं, या पढ़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी दिक्कत से निपटने के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगी। 
  • ब्लाइंड लोगों के लिए उपयोगी - गूगल क्रोम में जो लिखा हुआ होता है, अब तक ब्लाइंड लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते थे। गूगल क्रोम द्वारा यह अभूतपूर्व कदम उठाए जाने के बाद से ब्लाइंड भी इसका लाभ उठा पाएंगे। जब उन्हें कोई लिखी हुई न्यूज भेजेगा तो वो गूगल क्रोम में उसे खोलकर प्रक्रिया से गुजरते हुए इसका लाभ उठा पाएंगे। 
  • पढ़ने का समय नहीं होने पर सुनना - कई बार जब हम खाना खा रहे हैं या कुछ और काम कर रहे हैं, तब खबर को पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे में अब हमारी ऐसी समस्या समाप्त होने गई है। अब हम कोई भी कार्य करते वक्त खबर को सुन सकते हैं। 
उपर्युक्त सभी कारण से स्पष्ट है कि गूगल क्रोम द्वारा शुरु की गई इस सेवा का लाभ सभी प्रकार के लोगों को होना है। इसके अतिरिक्त हमे उस वक्त भी इसका लाभ प्राप्त होगा जब हम किसी चिन्ह को सही से पढ़ने में सक्षम नहीं होंगे। 

गूगल क्रोम में यह पेज सुने का यूट्यूब पर प्रभाव - 


कुछ लोगों का मानना है कि गूगल क्रोम द्वारा की गई इस शुरुआत का असर यूट्यूब पर होगा। उनके तर्क है कि पहले जो लोग खबर पढ़ नहीं सकते थे या पढ़ना नहीं चाहते थे वो यूट्यूब पर सुनना पसंद करते थे, लेकिन अब गूगल क्रोम ने सुनने का ऑप्शन दे दिया है, ऐसे में यूट्यूब पर खबर सुनने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। ऐसे ही जो बच्चे पहले यूट्यूब से पढ़ाई करते थे वो अब विज्ञापन से बचने के लिए गूगल क्रोम का रुख कर सकते हैं, जिससे शिक्षा सम्बन्धित यूट्यूब चैनल पर निकट भविष्य में प्रभाव हो सकता है। 

ऐसे में आपको बता दे कि जो लोग यूट्यूब पर मेहनत करके वीडियो बनाते हैं, फालतू की चीजों की बजाय तथ्यों पर जोर देते हैं, उन्हें कोई असर नहीं होगा। लेकिन जो लोग 30 सेकंड के ज्ञान के लिए 5 मिनट की बकवास करते हैं, उनके व्यावसाय पर असर होगा। ऐसे ही शिक्षा सम्बन्धित यूट्यूब चैनल जिनका फोकस पॉइंट तो पॉइंट एजुकेशन की बजाय राजनीति और अन्य विषयों पर अधिक जोर होता है, उनके व्यवसाय के प्रभावित होने की सम्भावना जरूर है। 

कुल मिलाकर कहे टी गूगल क्रोम द्वारा शुरु किये गये इस ऑप्शन से किसी का व्यवसाय प्रभावित होगा या नहीं यह बाद का सवाल है। किंतु यह तय है कि अब अगर आप सर्जनात्मकता पर जोर नहीं देंगे तो आपके दिन जल्द लद सकते हैं। हो सकता है कि निकट भविष्य में यूट्यूब महज कॉमेडी और वीडियो देखने तक भी सीमित हो सकता है। 

अन्य प्रश्न


प्रश्न - क्या लिखी हुई सामग्री को गूगल से सुना जा सकता है? 

उत्तर - हाँ, जो लिखी हुई सामग्री गूगल क्रोम में खोली जा सकती है, उसे आप सुन भी सकते हैं। इसे सुनने के गूगल क्रोम को अपडेट कर दीजिए इसके बाद ऊपर दांये कोने में 3 डॉट को दबाकर 'Listen to this Page' ऑप्शन का चयन कर सुन सकते हैं। 

प्रश्न - गूगल पर लिखी हुई सामग्री को किस एप पर सुना जा सकता है? 

उत्तर - गूगल पर लिखी हुई सामग्री को गूगल क्रोम में खोलकर सुना जा सकता है। 

प्रश्न - क्या किसी अखबार की खबर को सुन सकता हूं? 

उत्तर - हाँ, इसके लिए आप अखबार की खबर को गूगल क्रोम में खोलकर सुन सकते हैं। 

प्रश्न - बच्चों के उच्चारण को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए? 

उत्तर - बच्चों के उच्चारण को शुद्ध करने के लिए उनकी पाठ्य सामग्री को गूगल क्रोम में खोलकर 'listen to this page' ऑप्शन का उपयोग करे जिससे गूगल पाठ्य सामग्री को पढ़कर सुनाएगा, जिससे उनके उच्चारण के शुद्ध होने के चांस बढ़ जाएंगे। 

प्रश्न - पाठ्य सामग्री में यूट्यूब पर विज्ञापन से बचने के लिए क्या करे? 

उत्तर - पाठ्य सामग्री में यूट्यूब पर विज्ञापन से बचने के लिए यूट्यूब की बजाय गूगल क्रोम में सुने, इससे विज्ञापन के साथ ही अनावश्यक की जाने वाली बातों से भी बचा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ