लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

आजकल लकड़ी के फर्निचर की बजाय लोहे के फर्निचर खासतौर से खिड़की दरवाजे बनाने के लिए चलन बढ़ रहा है। लोहे का फर्निचर लकड़ी के मुकाबले में सस्ता होने के साथ इसे आवश्यकता के अनुरूप बनाने वाले कारीगर आसानी से मिल जाते हैं। इसी के कारण लकड़ी के फर्निचर का स्थान लोहे का फर्निचर ले रहा है। 

लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

लोहे की खिड़की की बात की जाए तो यह लकड़ी के मुकाबले में सस्ती बन जाती है और इसे आजकल ऐसा डिजायन भी दिया जा सकता हैं, जो आकर्षक हो। लेकिन जब खिड़की के फ्रेम की बात की जाए तो लकड़ी की खिड़की में भी लौहे की ही फ्रेम लगाई जाती है। ऐसे में जान लीजिए लौहे की खिड़की के कुछ शानदार और डिजायन युक्त फ्रेम और ग्रिल। 

खिड़की की ग्रिल क्या होती है?


जब हम खिड़की को बाहर से देखते हैं तो हमे जालीनुमा या बार जैसी दिखाई पड़ती है। कुछ मे फूल जड़े हुए नजर आते हैं। कुछ मे हेरीटेज लुक नजर आता है। यह सब निर्भर करता हैं, खिड़की की ग्रिल पर। खिड़की की ग्रिल से ही बाहर से लुक आता है। खिड़की की मजबूती भी इसी ग्रिल पर निर्भर होती है। अगर खिड़की की ग्रिल मजबूत होती है तो उसे तोड़ना मुश्किल भरा कार्य होता है, ऐसे में चोरी की घटनाएं कम होती है। 

खिड़की की ग्रिल से आशय खिड़की के सामने लगे हुए बैरियर से है, यह मच्छरों और अन्य अनावश्यक जीव-जंतुओं के आगमन को रोकता है और रोशनी को टुकड़ों में विभाजित करता हैं। समान्य भाषा में बात की जाए तो यह खिड़की का सुरक्षा कवच होने के साथ ही कमरे का सुरक्षा कवच है, जो अवांछित वस्तुओ के आगमन को बाधित करती हैं। इसे समान्य भाषा में जंगला कहा जाता है जो बाहर से बड़ी वस्तुओं को कमरे में आने से रोकता है और कमरे में रोशनी आने देता है। सामन्यतः खिड़की में इसका उपयोग उस समय किया जाता है, जब खिड़की कमरे के भीतर खुलती हैं। 

खिड़की की ग्रिल के प्रकार - 


खिड़की की ग्रिल कई प्रकार की होती है। सामन्यतः ग्रिल के इतने प्रकार का कारण उसकी मजबूती से लेकर आकर्षण तक है। ग्रिल एक तरफ खिड़की को आकर्षण देती है तो दूसरी ओर यह खिड़की को आकर्षण देती है। आकर्षण के उदेश्य से खिड़की की ग्रिल को बनाये जाने के निम्नलिखित प्रकार है - 

साधारण ग्रिल - 


यह एकदम से साधारण ग्रिल होती है, उदेश्य बाहर से कोई भारी वस्तु अंदर ना आ सके। इस प्रकार की ग्रिल का उदेश्य आकर्षण नहीं होता है। ऐसी ग्रिल में सामन्यतः बार लगा दिए जाते हैं, जो अक्सर सरकारी कार्यालयों में लगे हुए होती है। ऐसी ग्रिल सस्ती होती और कारीगरों का खर्च भी कम आता है। 

ग्रिड स्टाइल ग्रिल डिजाइन - 


ग्रिड स्टाईल से तात्पर्य वर्ग के आकार की आकृतियों वाली ग्रिल से हैं। ऐसी ग्रिल डिजायन देने के उदेश्य के साथ बाहर से कोई वस्तु आसानी से अंदर ना आ सके। छोटी ग्रिड डिजायन की ग्रिल खिड़की को बाहर से आने वाली बॉल (खेलते समय बच्चों द्वारा फेंकी जाने वाली बॉल) को अंदर नहीं आने देती है, और कांच की खिड़की भी सुरक्षित रहती है।

लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

तिरछे ग्रिड के साथ फूल पत्ती - 


इस प्रकार की डिजाइन में ग्रिल होती तो ग्रिड डिजायन की है, ग्रिड तिरछे होते हैं। ग्रिड में जहां बार का मिलन होती है, वहाँ उस पर फूल लगा दिए जाते हैं। ऐसी डिजायन की खिड़की की ग्रिल महंगी मिलती है, लेकिन होती बहुत आकर्षक हैं। ऐसी ग्रिल वाली खिड़की की ग्रिल के फ़ूलों में आकर्षक रंग किया जा सकता है। 

क्रिस क्रॉस ग्रिल डिजायन - 


यह डिजायन दूर से देखने पर ग्रिड स्टाइल के समान ही प्रतीत होती है, किंतु होती नहीं है। इस डिजाइन में ग्रिल के बार को वेल्डिंग करके क्रिस क्रॉस में जोड़ दिया जाता है। ऐसी डिजायन वाली ग्रिल को फूल पत्ती लगाकर अधिक आकर्षण दिया जा सकता है। इस प्रकार डिजायन में अगर सभी तरफ के बॉर्डर पर पत्तियाँ लगाकर इस प्रकार की ग्रिल को बहुत मजबूत बनाया जा सकता है। क्रॉस पर फूल लगाकर अगर अलग-अलग रंग किया जाए तो बेहद आकर्षक लगती है। 

स्टार ग्रिल डिजायन - 


इस प्रकार की डिजायन में ग्रिल के बीचोबीच बार से एक सितारा बना दिया जाता है। सितारे से होकर बार निकाल पूरा ग्रिल बनाया जाता है। आजकल ऐसी ग्रिल को अधिक आकर्षक बनाने के उदेश्य से बीचों-बीच एक बड़ा स्टार बना दिया जाता है, और सभी चारो कौनो में छोटे-छोटे सितारें बना दिए जाते हैं।  

हेरिटेज ग्रिल डिजायन - 


हेरिटेज लुक से आशय ऐसे लुक से है, जिसमें ग्रिल की डिजायन पुराने समय की वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए की जाती है। ऐसी ग्रिल को डिजायन देने के लिए विशेष प्रकार की आकृतियों को उकेरा जाता है। ऐसी ग्रिल को कई लोग कैसल (किले की खिड़कियों में लगने वाली) ग्रिल कहते हैं। ऐसी खिड़की की ग्रिल शाही ग्रिल होने के कारण बहुत महंगी होती है। 

लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

सजावटी ग्रिल डिजायन - 


सजावटी ग्रिल में आप चाहें उस प्रकार की डिजायन कर सकते हैं। सामन्यतः ऐसी ग्रिल का उपयोग तब किया जाता है, जब खिड़कियां कांच की बनाई जाती। सजावटी ग्रिल में मुड़ी हुई बार का उपयोग करते हुए उस पर पत्तियाँ लगाई जा सकती है। ऐसे ही सजावटी ग्रिल में किनारों पर फूल लगाये जा सकते हैं। होटल और मॉल्स में इस प्रकार के ग्रिल अधिक काम में लिए जाते हैं। अगर कमरे में अच्छी रोशनी हो इस उदेश्य से ग्रिल बनाये जा रहे हैं, खासतौर से ग्रामीण इलाकों में जहां बिजली कम आती है तो इस प्रकार की ग्रिल का उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिक सजावट का अर्थ है, रोशनी में बाधा। 

बागवानी ग्रिल डिजायन - 


आजकल शहरो में लोग खिड़की के पास पौधे और बेल लगाते हैं। जिन्हें खिड़की के पास पौधे और बेल लगाने का शौक होता है वो इस प्रकार की ग्रिल का उपयोग कर सकते हैं। ऐसी ग्रिल में बार्स को मोड़कर साँपनुमा या लहरदार बना दिया जाता है। लहरनुमा बार को खड़े रूप में लगाया जाता है, ऐसा करने का उदेश्य होता है, कोई बेल आसानी से ग्रिल के सहारे से ऊपर चढ़ सके। ऐसी ग्रिल को आकर्षक बनाने के लिए इस पर सजावट के उदेश्य से कुछ आकृतियां लगाई जा सकती है। 

लोहे की खिड़की के ग्रिल की डिजाइन। Iron Window Grill Design

बोल्टेड ग्रिल डिजायन - 


बोल्ट को आप जानते ही हैं, जब ग्रिल में भारी लोहे की बार को बोल्ट की तरह कस दिया जाता है तो इसे बोल्टेड ग्रिल डिजायन कहा जाता है। ऐसी डिजायन बनाने का उदेश्य खिड़की को मजबूत बनाने के साथ साधारण बार वाली ग्रिल से आकर्षक बनाना होता है। ऐसी डिजायन वाली ग्रिल की बार को पतला और मोटा भी किया जा सकता है। 

मुड़ी हुई बार ज्यामितीय आकृतियों वाली ग्रिल डिजायन - 


ऐसी डिजायन में ग्रिल की बार्स को मोड़कर या सीधे रखते हुए कई ज्यामितीय आकृतियों को उकेरा जाता है। इसका एक तरफ उदेश्य खिड़की को मजबूत बनाना होता है तो दूसरी ओर इसे समान्य से अलग बनाना। 

लेजर कटिंग - 


यह अति आधुनिक खिड़की के ग्रिल की डिजायन हैं। इस प्रकार की ग्रिल में फिनिशिंग देने के लिए लेजर से बारीक वास्तुकला की जाती है। ऐसी डिजायन से बनी हुई ग्रिल अधिक चिकनी लगती है। 

उपर्युक्त बताई गई डिजायन से अलग भी डिजायन हो सकती है। क्योंकि जहां डिजायन शब्द आता है वहाँ रचनात्मकता स्वयं आती है। रचनात्मकता खिड़की बनाने वाले कारीगर को इस बात के लिए प्रेरित करती है कि वो खिड़की बनाने के लिए कई डिजायन को आपस में मिलाकर एक नई डिजायन बना दे। आजकल अर्द्ध चंद्राकार आकृति की डिजायन वाली खिडकियों की ग्रिल की मांग बढ़ रही है। 

वैसे हमने सजावटी डिजायन का उल्लेख पूर्व में ही कर दिया है, सजावटी डिजायन भी कारीगर को इस बात के लिए प्रेरित करती है कि वो खिड़की की ग्रिल को डिजायन देने के उदेश्य से बेहतर से बेहतर डिजायन दे। 

खिड़की की ग्रिल लगाने के लाभ - 


आजकल सभी लोग खिड़की पर हमेशा ग्रिल का उपयोग करते हैं। वर्तमान में बिना ग्रिल की खिड़कियों का चलन लुप्तप्राय हो गया है। बिना ग्रिल की खिड़की ढूँढने पर भी नहीं मिलती है। हर किसी द्वारा खिड़की पर ग्रिल लगाने का कारण, ग्रिल लगाने से होने वाले फायदे से हैं। खिड़की पर ग्रिल लगाए जाने के निम्नलिखित लाभ है। 
  1. सुरक्षा - खिड़की पर ग्रिल लगाए जाने से खिड़की की मजबूती बढ़ जाती हैं। मजबूत खिड़की सुरक्षा को बढावा देती हैं। खिड़की की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कमरे की भी सुरक्षा बढ़ती है। मजबूत ग्रिल वाली खिड़की को तोड़कर आसानी से घर में नहीं घुसा जा सकता हैं। 
  2. सौंदर्य - वर्तमान समय सुन्दरता का जमाना है, हर कोई सौंदर्य का पुजारी है। घर का सौंदर्य बढ़ाने के लिए एक सुन्दर खिड़की बनाता है, जिस पर आकर्षक रंग करके इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाए जा सकते हैं। 
  3. खिड़की खुली रखी जा सकती है - जब खिड़की पर ग्रिल लगी हुई होती है, तब वह अधिक सुरक्षित हो जाती है। साथ ही हवा में उड़कर या अन्य तरीके से कोई भारी वस्तु आसानी से कमरे नहीं आ सकती है। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में हवा के बवंडर में उड़ता हुआ कचरा कमरे में नहीं आ सकता है। इसके कारण खिड़की को खुला रखने में कोई डर नहीं रहता है। ग्रिल नहीं होने से कमरे में बिल्ली या कुत्ते के घुसने का भी डर बना रहता है। 
  4. अवांछित वस्तुओं का अंदर ना आना - खिड़की पर ग्रिल होने से अवांछित वस्तु और जानवर अंदर नहीं आ सकते हैं। 
  5. सजावट - खिड़की पर ग्रिल लगाए जाने का उदेश्य सौंदर्य के साथ सजावट भी हो सकता है। सजावट के उदेश्य को ध्यान में रखते हुए ही बागवानी ग्रिल लगाई जाती है। 
खिड़की पर ग्रिल लगाने के कई अतिरिक्त उदेश्य हो सकते हैं और आपका प्रमुख उदेश्य ही इसका लाभ है। ऐसे में ग्रिल का चयन करते समय कुछ बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि आपका प्रमुख उदेश्य गौण ना हो सके। 

खिड़की की ग्रिल की डिजायन करते समय ध्यान रखने योग्य बाते - 


खिड़की की ग्रिल बनाते समय मकान मालिक को कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। एक बेहतर ग्रिल की डिजायन के लिए कई चीजों को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए। बिना किसी प्रकार के नियोजन के ग्रिल बनाने का कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रिल बनाने का ऑर्डर देने के पूर्व निम्न तत्वों को ध्यान में रखना आवश्यक है - 
  • माल - ग्रिल के लिए उपयोग में लिए जाने वाले माल लोहे की क्वालिटी को ध्यान में रखना जरूरी है। लोहे की क्वालिटी से ही ग्रिल की मजबूती निर्धारित होती है। कमजोर क्वालिटी का लोहा उपयोग में लेने से सुरक्षा की दृष्टि से एक कमजोर ग्रिल का निर्माण होता है। 
  • कमरे और खिड़की का आकार - कमरे के आकार को ध्यान में रखते हुए ग्रिल का आदेश देना चाहिए। छोटे कमरे के लिए भारी भरकम ग्रिल अधिक काम की नहीं होती क्योंकि उसमे रोशनी ढंग से नहीं पहुंच पाती है। वैसे ही छोटी खिड़की में भी भारी भरकम और सजावटी ग्रिल को उपयोग में नहीं लिया जाना चाहिए। 
  • उपयोग - आप ग्रिल लगाने से पहले यह सुनिश्चित करे कि ग्रिल लगाने का उदेश्य क्या है? अगर आपका उदेश्य सुरक्षा है तो बोल्टेड ग्रिल को काम में लेना अधिक उपयोगी होता है। ऐसे ही अगर आपका उदेश्य सौंदर्य है तो सजावटी या फूल पत्ती वाली ग्रिल का उपयोग किया जाना चाहिए। 
  • खिड़की की डिजाइन - खिड़की की डिजायन के अनुसार ग्रिल का उपयोग किया जाना चाहिए। कांच की खिड़कियों के लिए ग्रिड या क्रिस क्रॉस डिजायन का उपयोग करे। ऐसे ही अगर खिड़की के पल्लो पर कोई डिजायन कर रखी है तो साधारण बार का केवल सुरक्षा की दृष्टि से प्रयोग करे। 
  • ग्रिल का उदेश्य - ग्रिल बनाने से पहले, ग्रिल बनाने का उदेश्य सुनिश्चत कर लेना चाहिए। सुरक्षा या सौंदर्य ऐसे ही किसी का बागवानी का उदेश्य भी हो सकता है। अपने उदेश्य के अनुरुप आपके उदेश्य की पूर्ति करने वाले ग्रिल को बनाने का आदेश दिया जाना चाहिए। 
  • दरवाज़े का रंग और डिजायन - खिड़की का ग्रिल बनाने का नियोजन करते समय दरवाजे की डिजायन को ध्यान में रखना जरूरी है। दोनों की अगर कॉमन डिजायन हो तो यह देखने में आकर्षण देने वाला होता है। अलग-अलग डिजायन होने से यह उचित प्रतीत नहीं होता है। 
  • बजट - ग्रिल बनाते समय अपने बजट पर ध्यान देना जरूरी है। देखादेखी में अगर आप एक भव्य ग्रिल बनाने का ऑर्डर दे दे लेकिन आपका बजट इसे सपोर्ट नहीं कर रहा है तो इसका कोई अर्थ नहीं रह जाता है। ऐसे में घर की खिड़कियों की ग्रिल बनाने का ऑर्डर देने के पूर्व एक बार अपना बजट जरूर जांच लीजिये। 
इसके अतिरिक्त भी कई प्रकार से उसके डिजायन को निर्धारित किया जा सकता है। अगर आप स्लाइड खिड़की बनाने जा रहे हैं तो ग्रिड डिजायन सबसे बेहतर है। 

लोहे की खिड़की की डिजायन के लिए यह पढ़े -

अन्य प्रश्न - 


प्रश्न - घर की खिड़की में कैसी ग्रिल लगानी चाहिए? 

उत्तर - घर के अग्रभाग की खिड़की में सजावटी ग्रिल लगानी उपयुक्त होती है, अन्य खिड़कियों में साधारण बार वाली ग्रिल उपयुक्त रहती है। 

प्रश्न - सबसे सस्ती खिड़की की ग्रिल कौनसी है? 

उत्तर - साधारण बार वाली ग्रिल सबसे सस्ती ग्रिल होती है। 


प्रश्न - क्या लकड़ी की खिड़की में ग्रिल लगाई जा सकती है? 

उत्तर - हाँ, लकड़ी की खिड़की में भी लोहे की फ्रेम और ग्रिल का उपयोग किया जा सकता है। 

प्रश्न - खिड़की के ग्रिल लगाने का खर्च कितना आता है? 

उत्तर - खिड़की के ग्रिल के भार और सजावट के अनुरूप मूल्य निर्धारित होता है, ऐसे में पहले कारीगर से बात कर लीजिए। 

प्रश्न - खिड़की के ग्रिल का उपयोग क्यों किया जाता है? 

उत्तर - सुरक्षा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए ग्रिल लगाई जाती है। इसके अतिरिक्त खिड़की खुली रहने से भी कोई अंदर ना घुस सके यह भी एक उदेश्य होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

गोल्ड की हॉलमार्किंग और उसकी पहचान कैसे करें सरल भाषा में लिखिए
जी बिलकुल 7 दिन बाद आ जाएगा इस टॉपिक पर लेख
सुझाव के लिए धन्यवाद