घर या प्लॉट खरीदते समय क्या ध्यान रखा जाना चाहिए? GharKharidna

घर या प्लॉट खरीदते समय क्या ध्यान रखा जाना चाहिए? GharKharidna

घर हो अपना, यह होता है सभी का सपना। हर कोई चाहता है कि उनका अपना एक घर हो। आदमी एक घर बनाने के लिए अपनी जिंदगी खफा देता है। पूरी जिंदगी हाड़तोड़ मेहनत करके एक सपनों का सुंदर घर बनाने के अपनी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई को उसमे लगा देता है।

घर या प्लॉट खरीदते समय क्या ध्यान रखा जाना चाहिए? GharKharidna

आशियाना खरीदते समय किसी प्रकार की जल्दबाज़ी उपयुक्त नहीं होती है। आशियाना कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जाने वाला सामान नहीं जो पसंद नहीं आया तो वापस लौटा दिया जाए। आशियाना खरीदने के लिए जिंदगी की मेहनत लगती है तो दूसरी ओर मालिकाना हक बदलने के लिए भारी भरकम रकम भी।

घर या आशियाना का अर्थ -


घर ऐसी जगह है, जहां पूरा परिवार मिलकर खुशी से रहता है। घर हो वह जगह है, जहां आदमी अपनी मर्जी से वो सब करता हैं, जो उसके दिल को तसल्ली देता है। घर या आशियाना ही वह जगह है, जहां आदमी दिनभर की अपनी थकान मिटाने के लिए आराम और जिन्दगी के सुकून भरे पल बिताता है। घर आदमी को सर्दी, गर्मी और बारिश से बचाता है। यह ही व्यक्ति का आवास होता है तो यही पता। व्यक्ति की खुशी और ग़म का ठिकाना होता है, आपातकाल का आसरा और खुशियो के मेलों का आश्रय।

घर एक रात में खड़ा नहीं होता, कमर झुक जाती है आदमी की घर की दीवारों को ऊंचा उठाने में। आदमी अपनी खुशी और वक्त भूला देता है, घर की छत को बनाने में। खुद की आँखों के झरने बहते रहे पर कोशिश करता हैं, छत ना टपके भरी बरसात में। ऐसे में आप घर की अहमियत समझ सकते हैं। आदमी कितनी मुसीबत को झेलते हुए छत खड़ी करता हैं, सर छुपाने के लिए। दुनियादारी और शांति से कुछ पल बिताने के लिए अरमानो का आशियाना बनाता है, परिवार के निवास के लिए। ऐसे में घर बनाने या खरीदने का निर्णय तात्कालिक ना होकर सोच समझकर किया जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में उसे वो सब मिले जिसकी उसने उम्मीद की थी। 

घर या प्लॉट खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बाते - 


घर व्यक्ति को सुकून देने वाली जगह है, ऐसे में व्यक्ति को कई सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जब घर खरीदने या खाली प्लॉट खरीदने की योजना बनाई जा रही है, तब कुछ बातों को अवश्य ही ध्यान में रखा जाना चाहिए। ताकि व्यक्ति के अरमानो और मेहनत की कमाई पर पानी ना फिरे। ऐसी कुछ बाते जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए - 

घर खरीदते समय रास्ते की जांच करे - 


घर खरीदते समय आपको घर के रास्ते की जांच कर लेनी चाहिए। रास्ता कितना सरकारी कटा हुआ है इसकी भी जांच की जानी चाहिए। अगर सरकारी रास्ता नहीं है तो ऐसे प्लॉट या घर को खरीदने का कोई अर्थ नहीं है। रास्ते की चौड़ाई और कोई बाधा है तो उसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। 

रास्ते के नजरिए से देखा जाए तो बरसात का मौसम सबसे उपयुक्त होता है, नया घर बनाने के लिए प्लॉट या घर खरीदने के लिए। बरसात के मौसम में जाने से यह पता चल जाता है कि रास्ता कहीं रुका हुआ तो नहीं है या कहीं पानी तो नहीं भरता है। 

घर खरीदते समय एक बार बारिश में देखे - 


घर खरीदने की कोई योजना है तो घर का निरीक्षण अथवा देखने का काम बरसात के मौसम के किया जाना सबसे उपयुक्त होता है। ऐसे में ध्यान रखे कि खाली प्लॉट या बना हुआ मकान जो भी आपको खरीदना है, उसका निरीक्षण एक बार बरसात के मौसम में अवश्य करे। बरसात के मौसम में निरीक्षण करने से आपको यह पता चल जाता है कि उस क्षेत्र या प्लॉट में पानी तो नहीं भरता है। और यह भी पता चल जाता है कि पानी के निकासी की किस प्रकार की व्यवस्था हैं। इसके अतिरिक्त बने बनाये मकान में इस बात का एहसास हो जाता है कि कहीं छत या दीवारों से पानी तो नहीं आता है।

आसपास के लोगों और कॉलोनी को देखे - 


मकान या प्लॉट को देखने के साथ ही एक बार कॉलोनी को भी देख लेना अच्छा रहता है। ऐसे में पता चल जाता है कि आसपास कैसे लोग रहते हैं? लोगों से ही सोसायटी का निर्माण होता है। जैसे लोग रहते हैं, वैसे ही कार्य होते हैं। लोगों के चाल-चलन और व्यावहार को भी समझने का प्रयास किया जाना चाहिए। अन्यथा मकान लेने के बाद कभी मित्रों या रिश्तेदारों के सामने पड़ौसियों की हरकतों की वजह से शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ सकती हैं। 

सुरक्षा की जांच करे - 


कॉलोनी किस तरह की है, सुरक्षित है या नहीं और मकान भी सुरक्षित है या नहीं। बिजली लाइन या किसी फैक्टरी के पास तो नहीं जहां स्वास्थ्य या का खतरा बना रहे। अगर कॉलोनी में किसी तरह की सुरक्षा का खतरा है तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद ही खरीदा जा सकता है अन्यथा किसी दूसरी जगह पर भी प्लॉट या मकान खरीदा जा सकता है। असुरक्षित मकान खरीदने से हमेशा सुरक्षा का खतरा बना रहता है। 

मालिकाना हक के दस्तावेज की जांच करे -


प्लॉट या मकान को खरीदते समय मालिकाना हक से सम्बन्धित सभी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर खरीदने के बाद पता चले कि मालिकाना हक में किसी प्रकार की आपत्ति है तो दिक्कत हो सकती है, ऐसे में मालिकाना हक की जांच के बाद ही प्लॉट या घर को खरीदना बेहतर होता है। 

कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि जो मकान जिसने बेचा है, उसकी दो रजिस्ट्री है या किसी और को भी अटॉर्नी पॉवर दिया हुआ है। ऐसे में मालिकाना हक की सही जांच के लिए म्यूटेशन और वर्तमान में ऑनलाइन रिकॉर्ड को देख लेना चाहिए। हो सके तो क्षेत्र के पटवारी से भी मालिकाना हक से सम्बन्धित रिकॉर्ड की नकल ले लेनी चाहिए। 

निर्माण के लिए अवसर देखे - 


भले खाली प्लॉट है या निर्मित मकान दोनों ही स्थिति में मकान में निर्माण के अवसरों को देखना चाहिए। कई बार खाली प्लॉट में नींव खोदने या अंडरग्राउंड बनाने के विकल्प है या नहीं। वैसे ही बने बनाये मकान को खरीदते समय भी अतिरिक्त निर्माण के विकल्प को ध्यान में रखना चाहिए। जब अतिरिक्त निर्माण के विकल्प उपस्थित होते हैं तो मकान की रेट अधिक हो सकती है, लेकिन विकल्प अधिक होते हैं। 

आसपास पार्क और सुविधा देखे -


जब नया प्लॉट या मकान खरीदा जाता है, तब आसपास पार्क और अन्य सुविधाएं यथा स्कूल, सरकारी और सामुदायिक भवन, मैदान और अस्पताल जैसी सुविधाओं को भी देख लेना चाहिए। ऐसी सुविधाओं के आसपास के क्षेत्रों में होने से मकान की रेट अधिक हो सकती है। साथ ही सरकार की तरफ से उस क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट शुरु किया जाना है तो भविष्य में रेट बढ़ सकती है। 

पानी और अन्य आवश्यक सुविधा की जांच करे - 


मकान लेने से पहले पानी और अन्य सुविधाएं भी जांच लेनी चाहिए। अगर मकान अथवा प्लॉट अधिक ऊंचाई पर है तो पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में पानी की उपलब्धता की जांच अवश्य कर देनी चाहिए। पानी से सम्बन्धित कोई दिक्कत है तो आसपास वाटर टैंक की सुविधा भी जांची जानी चाहिए। पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने से खासतौर से गर्मी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

पानी के साथ बिजली, सीवरेज, सार्वजनिक साफ-सफाई को भी देख लेना चाहिए। यह सभी आवश्यक सुविधा हैं, इनके अभाव में आने वाले समय में आपके मकान का मूल्य कम हो सकता है।

एक बार नाप तौल अवश्य कर लीजिए - 


मकान या प्लॉट खरीदते समय एक बार पूरा नापतौल जरूर करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि रिकॉर्ड के अनुसार क्षेत्र है, या नहीं। कई बार जमीन कम या ज्यादा होने पर भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस बात का भी विश्वास हो जाता है कि जिस भूमि पर क़ब्ज़ा है, वह पूरी तरह से मालिकाना हक में है, पड़ौसी या सरकार की जमीन (सड़क, गली) पर क़ब्ज़ा नहीं है। कई बार लोग आसपास की जमीन पर थोड़ा बहुत ही क़ब्ज़ा कर देते हैं तो भविष्य में तोड़फोड़ का भी सामना करना पड़ सकता है। 

मकान खरीदने समय जांच क्यों आवश्यक? 

मकान या घर जीवन में एक ही बार बनाया जाता है। घर बार-बार नहीं बनाया जाता है। ऐसे में घर खरीदते समय उपर्युक्त सभी तथ्यों के आधार पर घर की जांच की जानी उपयुक्त होती है। सभी तथ्यों की जांच कर लेने से और आराम से खरीदने पर किसी प्रकार की भूल होने का चांस कम हो जाता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जांच इसलिए आवश्यक है - 
  1. किसी भी प्रकार की भूल होने के चांस कम हो जाते हैं। 
  2. मकान के बारे में पूर्ण जानकारी मिल जाने से भविष्य में कोई समस्या नहीं आती है। 
  3. सभी तरह से जांच करने पर कई बार उपयुक्त दर पर मकान मिल जाता है। 
  4. जांच कर लेने से दिल को तसल्ली हो जाती है कि सब ठीक हैं। 
  5. भविष्य में आने वाली समस्या से निपटने के विकल्प पता चल जाते हैं। 
इनके अतिरिक्त मकान के मालिकाना हक से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या की उत्पत्ति नहीं होती है और ना ही रास्ते से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

घर के मुख्य दरवाजे की दिशा से मूल्य निर्धारण - 


घर अथवा प्लॉट का मूल्य उसके मुख्य दरवाजे की दिशा से प्रभावित होता है। पूर्व और पश्चिम में जिन घरों के मुख्य दरवाजे होते हैं, उनके मूल्य अधिक होते हैं। ऐसे में घर खरीदते समय आप घर के मुख्य दरवाजे का अध्ययन अवश्य करे। पूर्व में जिन घरों के दरवाजे खुलते हैं, उन्हें शुभ माना जाता है। वैसे ही पश्चिम में जिनका मुख्य द्वार होता है, उन घरों के लिए माना जाता है कि ऐसे घर के मालिकों के दुश्मन पैदा नहीं होते हैं। ऐसे में इन दोनों दिशा में जिन घरों के मुख्य द्वार होते हैं, उनका मूल्य भी अपेक्षाकृत अधिक होता है।

ऐसे में अगर आप घर खरीदने से पहले खूब सारा अध्ययन करते हैं तो आप उसकी दिशा को भी आसानी से समझ जाते हैं, कि घर का मुख्य दरवाज़ा किस दिशा में खुलने वाला है। ऐसे ही अगर आपके पास कोई और विकल्प है तो आप उनका भी रुख कर सकते हैं। यहां सिर्फ दिशा के अनुसार मूल्य की बात हमने की है। घर के मुख्य द्वार में दिशा के महत्व के लिए अन्य ब्लॉग में लिखा जाएगा। 

व्यावसायिक क्रियाकलापों का ध्यान रखे - 


नया घर या प्लॉट खरीदने का रहे हैं तो यह भी देखे कि उस घर के आसपास किस प्रकार के व्यावसायिक क्रियाकलाप हो रहे हैं? इसका ध्यान रखा जाना जरूरी होता है। अगर आवासीय कॉलोनी के आसपास कोचिंग संस्थान अथवा उद्योग है तो भविष्य में किराये के कमरे लेने वालों की मांग हो सकती है। साथ ही ऐसी कॉलोनी में दरे भी तेजी से बढ़ती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ