मिर्ची लगने वाली शायरी। ट्रोल के लिए उपयोग ली जाती है। Mirchi

मिर्ची लगने वाली शायरी। ट्रोल के लिए उपयोग ली जाती है। Mirchi

शायरी करना किसी का शौक होता है तो किसी की मजबूरी भी। मजबूरी पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन सत्य है। किसी को इम्प्रेस करना है तो शायरी पुराने तरीकों में से एक है। पहले मुँह के सामने छिपते हुए शायरी बोली जाती थी, इम्प्रेश करने के लिए। अब ज़माना बदल गया तो कमेन्ट बॉक्स में शायरी लिख दी जाती है।

मिर्ची लगने वाली शायरी। ट्रोल के लिए उपयोग ली जाती है। Mirchi


आजकल सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ ट्रोल किए जाने का सिलसिला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। ऐसे में आजकल इम्प्रेस करने वाली शायरी गायब होने लगी है। आजकल लोगों की मांग मिर्ची लगने वाली शायरी की होने लगी है, तो आइये आपको कुछ ऐसी शायरी बताते हैं, जिसे पोस्ट करते ही कोई भी समझ जाएगा आखिर वो क्या कहना चाहता है? तो कुछ शायरी निम्न हैं - 

किसी के इतराने पर - 


जब कोई बढ़ चढ़ कर अपनी किसी कामयाबी की तारीफ कर रहा है। यह कामयाबी किसी भी प्रकार की हो सकती है, कोई तुक्का लग जाने से कोई काम बन जाना या कभी किस्मत से ही कोई काम बन जाने से। ऐसे लोगों को मिर्ची लगाने के लिए आप यह शायरी उपयोग ले सकते हैं - 

     खुदा मेहरबान तो हाथ के चिपक जाए मछली अपने आप।
     यह समय का भ्रम है जो टूट जाएगा एक दिन अपने आप।। 

इससे आप इशारे-इशारे में साफ तरीके से यह जाहिर कर सकते हैं कि यह समय का तुक्का है, जो लग गया। इतना इतराने की आवश्यकता नहीं है यह सफ़लता वाला भ्रम एक दिन खुद बा खुद टूट जाएगा और असलीयत पता चल जाएगा। 

आपको छेड़ने पर - 


कभी कुछ लोग यूँ ही किसी को छेड़ देते हैं, ऐसे लोगों को आप शायरी के जरिए उत्तर दे सकते हैं - 

   आज तू जिस पर हंस रहा है, एक दिन वो तेरे आंसू पोंछेगा। 
 आज जो गलती कर रहा है, उसका खामियाजा जरूर भोगेगा।।

उसे यह आसानी से बताया जा सकता है कि अपनी आदत सुधार लो भाई वर्ना कल बहुत बुरा होने वाला है। 

कुछ लोग बिना मतलब ही छेड़ते रहते हैं, जिसका कोई कारण तक नहीं होता है, ऐसे लोगों के लिए यह शायरी काम में ली जा सकती है। 

  जिनके पास कोई काम नही होता है वो जलते यूँ ही करते हैं। 
  कुछ ना कर सके तो आपमे दोष दूसरों का नाम ले सुनाते है।। 

सोशल मीडिया - 


किसी के सोशल मीडिया में ज्यादा लाइक आबे पर वह इतराने लगता है, खुद को स्टार समझता है तो उसे मिर्ची लगाने के लिए 

     लाइक आने से कोई बड़ा स्टार नहीं बन जाता है। 
    इनसे पेट नहीं भरता आज भी तू रोटी ही खाता है।। 

इससे भी अधिक कुछ कहना चाहते हैं और उस पर भारी कटाक्ष करना चाहते हैं तो, यह कहे - 

मत पड़ लाइक के चक्कर में, मत दिखा यह अक्कङ। 
अब भी उधार का हुआ चक्कर, तो देख यह लक्कड़।।

अधिक व्यू आने पर - 


अधिक व्यू आने पर कोई अपने कोई अपने आप को अलग दिखाने की कोशिश करता हैं तो यह शायरी बोले - 

अधिक आ गए व्यू, तो इतरा रहा इतना क्यूं। 
यह जिन्दगी नहीं है दोस्त उछल रहा है क्यूँ।। 

कभी कोई अधिक व्यू आने से इतराने लगे तो आप उन्हें कुछ ऐसा सत्य बताए। लोग तो जानवरों को देख कर भी खुश होते हैं और बार-बार उन्हें देखते हैं। अधिक व्यू आने मे कोई खुशी नहीं हो सकती क्योंकि यह जानना जरूरी है कि लोग क्यों देख रहे थे? 

       माना तुझे अधिक लोगों ने देखा है, अधिक दिया है व्यू। 
         कभी चिड़ियाघर का वीडियो देख, गिन ले उसके व्यू।। 

आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने के लिए लोग ऐसी हरकत करते हैं जो शोभा नहीं देती है। ऐसी पोस्ट के लिए आप इस तरह की शायरी कर सकते हैं, जिसे केवल वो ही समझ सकते हैं, जिन्हें थोड़ा बहुत ज्ञान हो इतिहास का। 

पता नहीं लोग आजकल क्या-क्या देखते हैं। 
याद आया राजा भी नाच ही तो देखते थे।।

जब कोई अपने आप को बहुत बड़ा कलाकार मानता हो और यह जताने कि कोशिश करे कि उसके समान कोई नहीं है तो आप यह शायरी बोलकर उन्हें थोड़ा शर्मिंदा जरूर कर सकते हैं। 

मान लिया कलाकार तू जोर है, लोग देखते हैं कुछ और है। 
सोशल मीडिया पर क्या करता हैं, तेरा भाग्य फ़िल्मों की और हैं। 

उपर्युक्त में से किसी भी शायरी का प्रयोग कर सकते हैं। आप जिस किसी भी शायरी का उपयोग करेंगे आगे वाला परेशान ही होता रहेगा और सोचता रहेगा आखिर इसे कहना क्या है? ऐसे शब्दों के चयन से उसे समझ नहीं आएगा तो विवाद भी नहीं होगा। 

कुछ अन्य शायरी - 


किसी की स्टाइल पर मिर्ची लगाने के लिए इस शायरी का उपयोग किया जा सकता है। किसी को उसकी वास्तविकता दिखाने या उसे थोड़ा चिढ़ाने के लिए आप यह शायरी बोल सकते हैं। 

खड़ा तो यूँ है, जैसे तू इकलौता हीरो है। 
अपनी मार्कशीट निकाल उसमे जीरो है।। 

किसी के द्वारा ज्यादा एटिट्यूड दिखाने पर उसे मिर्ची लगाने के लिए आप यह शायरी बोल सकते हैं - 

इसे आप उस समय बोल सकते हैं, जब आपको लगे कि कोई पहले आपकी बहुत इज़्ज़त करता था, लेकिन अब किसी चक्कर में आ जाने से आपसे बात करने की कोई फुर्सत तक नहीं है। 

लोग भूल जाते हैं लोगों को और कहते हैं जानता नहीं हूँ। 
वो भी वक्त था जब और को कहते थे तुझे ही मानता हूँ।। 

अगर कोई बहुत ज्यादा बदल गया है, अब अपने आप को बहुत बड़ा मान किसी को तवज्जो नहीं देता है। लोगों को देखते ही भौंहे चढ़ा देता है, तब आप यह शायरी बोल सकते हैं। जो उसे इस बात का संकेत दे सके कि आपके विचार पल पल बदल जाते हैं। आदमी आदमी को देख आप का व्यावहार भी बदलने लगता है। 

यूँ तो हवा भी नहीं बदलती, जैसे लोग बदलते है। 
भाव से पहले जुबान बदलती, जैसे रील बदलते है।। 

कोई बिना कारण ही अधिक बोल रहा है, तो उसे रोकने और मिर्ची लगाने के लिए यह शायरी बोल सकते हैं। 

मत बोल किसी को यूँ ही, मत चला शब्दों के यूँ बाण। 
आज जो बोल रहा यूँ ही, भुगतन होगा तुम्हें परिणाम।। 

ऑनलाइन आइटम को मिक्स करते हुए - 


आजकल ऑनलाइन का ज़माना है लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन वेबसाइट एप ज्यादा देखते हैं। ऐसे में आप किसी को मिर्ची लगाने के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए शायरी बोल सकते हैं। 

यह वह है जिसे आप यह समझाना चाहते हैं कि आपके विचार और ख़यालात बहुत पुराने है। आपके ख़यालात से किसी को कोई रुचि नहीं है। 

काश यह कोई व्हाट्सएप होता तो रोज स्टैटस बदलता। 
यह तो फटा ढोल है जिसे कोई  देखना भी नहीं चाहता।। 
फेसबुक होता तो रोज रील बदल लोगों को दिखलाता। 
यह तो टेप रिकॉर्डर है जिसे कोई सुनना भी नहीं चाहता।। 

जब आपको लगे कि कोई लड़का किसी लड़की के नाम से फेसबुक चला रहा है तो इन शायरी का उपयोग कर सकते हैं। उसे आप यह एहसास करा सकते हैं कि हमे पता चल गया है कि वास्तविकता क्या है? कई बार ऐसी शायरी को गलत नाम और लिंग से आईडी चलाने वाले समझ भी नहीं सकते हैं। 

फेसबुक का नाम ही सिर्फ फेस और बुक है। 
लड़की नाम वाला भी लड़का है इसका दुख है।। 

आजकल कई लड़के फॉलोवर और व्यू के लिए गलत खाता बना देते हैं, उन्हें स्पष्ट तरीके से बताने के लिए इस शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

लोग फॉलोवर पाने के लिए क्या-क्या करते हैं। 
लड़के भी लड़कियों वाला वेश पहन घूमते हैं।। 

अगर आपको इस बात का यकीन हो जाए कि कुछ दिन पहले तक तो यह खाता किसी लड़की के नाम से था, लेकिन पिछले दिनों में इसका नाम बदल दिया है। अब कोई लड़की होने की एक्टिंग की जा रही है, तो आप इस शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

कमेन्ट पाने के लिए लोग तरस जाते हैं। 
आखिर में नाम बदल लड़की बन जाते हैं।। 

जब कोई लकड़ा, लड़की बन खाता चला रहा हो और बहुत लोगों का ध्यान आकर्षित कर लाइक कमेन्ट पा रहा है तो आप इस शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

क्या ज़माना आया है, सोशल मीडिया की मोह माया है। 
नाम उसी ने कमाया जो लड़का लड़की के नाम से आया है। 

आपको शुरुआत में ही बता दिया था कि सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाना आम बात है। हर कोई किसी ना किसी को ट्रॉल करता ही है। कई वास्तविक ल़डकियों के खातों को भी लड़के के खाते बोलकर ट्रॉल किया जाता है। यह सही नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में नकारात्मक बाते और नकारात्मकता को अधिक तवज्जो मिलती है, इसलिए भी जान बूझकर भी ट्रोल किया जा सकता है। 

ऐसे ही कुछ शायरी - 


आजकल खासतौर से सोशल मीडिया की दुनिया झूठी और झूठे लोगों की दुनिया बन गई है। सच्चाई कोई सुनना पसंद भी नहीं करता हैं। ऐसे में आप झूठ के महत्त्व को समझाने के लिए इस तरीके की शायरी का उपयोग ले सकते हैं, जिसे सुनने ही टार्गेट किए गए आदमी को मिर्ची लग जाये। 

शुरु से छोटे बच्चों को सिखाया जाता है कि झूठ बोलना पाप है, लेकिन अब यह कोई पाप नहीं रह गया है। अब सच बोलने का अर्थ है कि आप अपना खास दोस्त भी खो सकते हैं। ऐसे में आप कोई पूछे कैसा लग रहा हूँ, उसे आप यह शायरी बोलकर उसे समझा सकते हैं और उसे मिर्ची भी लगा सकते हैं। 

सच बोलो तो मिर्ची लगती है, झूठ बोलो तो चलती है। 
झूठ बोलना पाप है अब यह सिखाना एक गलती है।। 

जब कोई कहे यह कैसा है? मेरा काम कैसा है? यह ऐसे लोगों द्वारा ही पूछा जाता है जो दूसरों से अपनी तारीफ कराना बहुत अधिक पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को मिर्ची लगाने के लिए आप इस शायरी का प्रयोग कर सकते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटो को पोस्ट कर पूछते हैं, कैसी लगी? उन्हें भी मिर्ची लगाने के लिए आप इस शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

लोग बिना मिर्ची के जल जाते हैं, कुछ तो यूँ ही गुस्सा खाते हैं। 
सच बोलना इतना बड़ा गुनाह है, लोग छोड़ कर चले जाते हैं।। 

जब आपकी सच्चाई से कोई जलने लगे तो उसे और जलाने के लिए या उसे और मिर्ची लगाने के लिए इस शायरी का उपयोग कर सकते हैं। 

मिर्ची तो यूँ ही बदनाम है, असली जलन सच बोलने से होती है। 
हम तो वो मुँह फट है, झूठ की कोशिश में सच्चाई आ जाती है।।

जब आपको लगे कि सच बोलने से कोई दिक्कत आ सकती है, ऐसे में संकेत मे किसी को कुछ कहने के लिए आप यह शायरी उपयोग में ले सकते हैं। लेकिन ध्यान दे यह शायरी तब बोले जब आपने सामने वाले की खूब तारीफ कर दी हो। 

मिर्ची से जलन होती है, पर उतनी भी नहीं। 
सच बोलना गुनाह है, तो आज से झूठ ही सही।। 

यह तब बोले जब आपको लगे कि आगे वाले ने बहुत कुछ बकवास कर दी जिसका कोई अर्थ नहीं है। लेकिन इसे कोई जवाब भी नहीं दिया जा सकता है, उस समय उसे बस इतना बोल दो वो समझ जाएगा। 

मिर्च बड़ी तेज होती है, लगती तो होठ जल जाते हैं। 
मिथ्या पर कुछ बोल दो, तो कलेजे भी जल जाते हैं। 

लोगों को मिर्ची लगाने की शायरी - 


आपको किसी को मिर्ची लगानी है उस वक़्त जब कोई आपकी बात से जलने लगा है तो आप यह बोल सकते हैं। 

मुझे लगता था, मिर्च बाजार से खरीदनी पड़ती है। 
यह मेरा भ्रम था, यह तो बोलने पर मुँह से झड़ती है।। 

आपको लगता है कि कुछ कहने से बात बिगड़ सकती है, तब आप संकेत मे यह कहते हुए मिर्ची लगा सकते हैं। 

कुछ कहो तो मिर्ची लगती है, ना कहो तो फूल झड़ते है। 
फिर क्यों जलन पैदा करे, हम भी तारीफ ही जड़ते है।। 

हमने यह सभी मांग के अनुसार लिखी है, इसका प्रयोग आप अपने विवेक से कई। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए करे। अगर समय, परिस्थिति और विवेक का उपयोग नहीं किया तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। सामने से इससे भी करारा जबाब मिल सकता है। ऐसे में अपने विवेक से ही उपयोग करे। 





शायरी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ