मच्छर दानी : अर्थ, मूल्य, उपयोग और फायदे। machar dani

मच्छर दानी : अर्थ, मूल्य, उपयोग और फायदे। machar dani

प्रकृति अपने आप में अति सुन्दर है, रोमांचित है। यह ही हमे जीने के संसाधन देती है। प्रकृति के खजानें में अनुपम उपहार है। इसके पास मानव के लिए कई उपहार है। यह मानव को आश्रय देने से उसे जिवित रखने के लिए आवश्यकता के साधन के साथ ही जीने के कारण भी देती है।
मच्छर दानी : अर्थ, मूल्य, उपयोग और फायदे। machar dani

प्रकृति की गोद में मानव के लिए उपहार के साथ कई खतरे भी है। ऐसे खतरों में से एक खतरा है, मच्छर। यह छोटा सा कीट है, किंतु इसके काटने से व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। इसके काटने से होने वाले ख़तरों से बचने के लिए, इसके काटने से बचना आवश्यक है। इससे बचने के लिए मच्छर दानी का उपयोग किया जाता है। 

मच्छर दानी क्या होती है? 


मच्छर दानी एक कपड़े अथवा धागे से बुना हुआ जाल होता है। इसमे हवा आसानी से आ जा सकती है। मच्छर दानी एक जालीनुमा पर्दा है, जिसे सोने वाला व्यक्ति अपनी चारपाई, पलंग या जहां भी सो रहा है वहाँ उसे एक निश्चित ढांचे के रुप में लगा देता है, जिससे उस व्यक्ति को कीट खासतौर से मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करती है। यह मच्छरों को व्यक्ति की पहुंच से दूर कर देती है। मच्छरों से सुरक्षा देने के कारण इसका नाम मच्छर दानी रखा गया। यहां इस बात का अवश्य ध्यान देना चाहिए कि मच्छर दानी में मच्छर नहीं व्यक्ति सोता अथवा बैठता है, मच्छर बाहर रहते हैं। 

मच्छरो के हमले से बचने के लिए जिस जाली के पर्दे को उपयोग में लिया जाता है, उसे मच्छर दानी कहा जाता है। जाली के छिद्र इतने छोटे होते हैं, जिसे कोई मच्छर या कीट भेदकर इसके अन्दर नहीं घुस सकता है। मच्छर दानी का उपयोग इस तरीके से किया जाता है, जिससे व्यक्ति तक मच्छर ना पहुंच सके और उसे कोई नुकसान ना पहुंचा सके। 

मच्छर दानी का उपयोग कैसे किया जाता है? 


मच्छर दानी का उपयोग मच्छरों से बचने के लिए किया जाता है। मच्छर दानी से कोई मच्छर अंदर नहीं आ सके, यह मुख्य उदेश्य होता है, उपयोग करने वाले व्यक्ति का। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इसका उपयोग किस तरीके से किया जाए जिससे मच्छर इसके अन्दर ना आ सके। इसे उपयोग में लेने के लिए कुछ तरीकों की चर्चा करते हैं, आइए देखते हैं कुछ शानदार उपयोग के तरीके जो निम्नानुसार है - 

पलंग या चारपाई पर - 


चित्र के माध्यम से आप देख सकते हैं कि पलंग या चारपाई पर मच्छर दानी को एक झोपड़ी की तरह के ढांचे से लगाया जाता है। यह पलंग को चारो तरफ से ढंकी हुई रहती है। इस प्रकार से इसे लगाने के लिए आप पलंग के चारो कोनों में लोहे या लकड़ी की खूँटी लगा सकते हैं। 
मच्छर दानी : अर्थ, मूल्य, उपयोग और फायदे। machar dani

अगर आपके पास खूंटी नहीं है तो परेशान होने की बिलकुल भी बात नहीं है। आप इसे लगाने के लिए रस्सी के सहारे भी लगा सकते हैं, लेकिन यह शरीर से न्यूनतम 06 इंच ऊपर रहना जरूरी है। पलंग के नीचे से मच्छर अंदर ना आए इसके लिए निचले भाग को अपने बिस्तर के नीचे दबा देना चाहिए, जिससे नीचे से मच्छर ना घुस सके। 

जमीन पर सोने के के लिए


आप जमीन पर सोने जा रहे हैं तो आपको पलंग की भांति स्टैंड लगाने के लिए मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में आप इसे लगाने के लिए आसपास की दीवार या या कोई खूंटी पर 6 फीट की दूरी से दो समांतर 3 फीट की ऊंचाई पर रस्सी बाँध लीजिए। अब मच्छर दानी के सभी चारो ऊपरी कोनों पर एक छोटी रस्सी बांधकर इसे समानान्तर बंधी हुई दोनों रस्सियों से बाँध दीजिए। इस समय में भी मच्छर दानी के निचले हिस्से को बिस्तर के नीचे दबाना ना भूले ताकि नीचे से कोई मच्छर अंदर ना आ सके। 

छोटे बच्चों के लिए - 


छोटे बच्चे बिस्तर के नीचे दबीं हुई मच्छर दानी को हाथ से निकाल देते हैं, या वो इसे ऊपर से भी खिंच लेते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए फिक्स मच्छर दानी का उपयोग किया जाना बेहतर होता है। इसके लिए बाजार में आसानी से स्टैण्ड मिल जाते हैं। आजकल तो स्टैंड पर फिक्स की हुई बच्चों के लिए मच्छर दानी भी आसानी से मिल जाती है। 

ध्यान रखने योग्य बाते - 


मच्छर दानी का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान में रखा जाना आवश्यक है। ऐसी ध्यान में रखी जाने वाली बाते निम्नलिखित है - 
  1. कभी भी कंबल की तरह मच्छर दानी को ओढ़कर ना सोये, कंबल की तरह ओढ़कर सोने से मच्छर ढंक मार सकते हैं। 
  2. मच्छर दानी को खूंटी या स्टैंड से बांधकर सोये। 
  3. मच्छर दानी शरीर के किसी भी हिस्से को छू नहीं रही हो, यह निश्चित किया जाना आवश्यक हैं। 
  4. मच्छर दानी के अंदर कोई मच्छर ना हो, यह निश्चित किया जाना आवश्यक है। 
  5. मच्छर दानी में कोई छिद्र नहीं होना चाहिए। 
  6. मच्छर दानी नीचे से बिस्तर के नीचे दबी हुई होना जरूरी है। 
  7. मच्छर दानी फट जाए तो सिलाई करके उपयोग में नहीं लिया जाना चाहिए। 
  8. मच्छर दानी लगाते समय यह निश्चित कर ले कि वहाँ हवा आसानी से आ जा सके और आपको पर्याप्त हवा मिलती रहे। 
  9. मच्छर दानी को साफ रखे। 
उपर्युक्त सभी के अतिरिक्त भी आवश्यकता के अनुसार सावधानी को बरतना आवश्यक है जिसकी जरूरत हो। खासतौर से चारपाई पर सोते समय बिस्तर का होना आवश्यक है, अन्यथा चारपाई के नीचे से मच्छर, मच्छर दानी में घुस सकते हैं। 

मच्छर दानी के क्या फायदे क्या है? 


मच्छर दानी आसानी से मच्छरों से बचाव करने वाला जाल हैं। यह व्यक्ति को मच्छरों से बचाने में सहायक है। इसके उपयोग से निम्नलिखित फायदे होते हैं - 

मच्छर से पनपने वाले रोग से बचाव - मच्छर दानी का उपयोग करने से मच्छरों से फैलने वाले रोग नियंत्रित होते हैं। मच्छर के काटने से निम्नलिखित रोग फैलते है। 
  • मलेरिया, 
  • डेंगू, 
  • चिकनगुनिया, 
  • जिका, 
  • वेस्ट नाइल। 
उपर्युक्त सभी रोग से बचाव का का तरीका मच्छर दानी का उपयोग है। मच्छर दानी का उपयोग करके आप स्वयं को उपर्युक्त सभी रोग से बचा सकते हैं। 
सुरक्षित बचाव - मच्छर दानी के उपयोग से आप सुरक्षित तरीके से बिना किसी केमिकल का ईस्तेमाल किए या कोई धुआं किए आप सुरक्षित तरीके से बचाव कर सकते हैं। छोटे बच्चों और महिलाओ के लिए मच्छर दानी एक सुरक्षित बचाव का तरीका है। इससे बेहतर बचाव का तरीका और कोई हो नहीं सकता है। इससे स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का कोई विपरित प्रभाव नहीं होता है। 
कम दाम में बचाव - मच्छर दानी के उपयोग से व्यक्ति बहुत कम खर्च (केवल क्रय के खर्च से) स्वयं को मच्छरों से सुरक्षित कर सकता है। यह सबसे सस्ता तरीका है, अन्य सभी तरीके इसके मुकाबले में अधिक खर्चीले है। 
पूरी रात सुरक्षा - मच्छरों से बचने के कई उपाय जैसे अगरबत्ती, धुआं इत्यादि कुछ समय के लिए ही उपयोगी साबित होते हैं। किंतु मच्छर दानी ऐसा उपाय है, जिससे व्यक्ति खुद को पूरी रात के लिए मच्छरों से खुद को आसानी से बचा सकता है। 
आरामदायक - मच्छर दानी आरामदायक उपाय है। इससे व्यक्ति की नींद में किसी प्रकार की खलल नहीं होती है। इसमे व्यक्ति आसानी से पूरी रात सो सकता है। 
पर्यावरण को नुकसान नहीं - यह एक पूरी तरीके से पर्यावरण प्रेमी उपाय है, इससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। ना तो कोई प्रदुषण होता है और ना ही इसके उपयोग के लिए किसी प्रकार के ईधन की खपत होती है। इसके उपयोग से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है, जैसा अगरबत्ती और बिजली से चलने वाले उपकरणों से होता है। 
रोग फैलने से समाज को सुरक्षा - कई बार देखने को मिलता है कि एक व्यक्ति को डेंगू होता है तो पूरे परिवार को डेंगू हो जाता है। उनसे पड़ौस में रहने वालों को भी खतरा होता है, ऐसे में आप मच्छर दानी का उपयोग कर ना सिर्फ खुद का बचाव कर सकते हैं बल्कि समाज की सुरक्षा में भी अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। 
इधर उधर ले जाना आसान - मच्छर दानी को आप आसानी से इधर-उधर ले जा सकते हैं। इससे आसान उपाय कोई दूसरा नहीं है क्योंकि उन्हें आप इधर उधर नहीं ले जा सकते हैं, खासतौर से बिजली से संचालित होने वाले उपक्रम। 
अन्य साधन के साथ उपयोग - मच्छर दानी का उपयोग अन्य साधन यथा अगरबत्ती, बिजली से संचालित उपक्रमों के साथ भी आसानी से किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए कोई विशेष प्रकार के इंतजाम की आवश्यकता नहीं होती है। अगरबत्ती का उपयोग पंखे चलाकर नहीं होता है, लेकिन मच्छर दानी की दशा में ऐसा कुछ नहीं होता है। 

मच्छर दानी का उपयोग किया जाना बहुत आसान है। इसे आसानी से कहीं भी घर में और बाहर कहीं भी लगाकर सोया जा सकता हैं। यह मच्छरों से शत प्रतिशत बचाव करती है। साथ ही यह बिस्तर को पूरी तरह से घेरकर बेहतर नींद में मदद करती है। 

मच्छर दानी का कहां से खरीदी जा सकती है? 


कई लोग अक्सर पूछते हैं कि मच्छर दानी कहाँ से खरीदी जा सकती है? अगर आपके दिमाग में भी इस तरह का प्रश्न है तो हम आपको बता दें कि मच्छर दानी एक स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपक्रम है, ऐसे में यह आपको किसी मेडिकल स्टोर पर मिल सकती है। इसके अतिरिक्त निम्न स्थल पर मिल सकती है - 
  • यह कपड़े की बनी हुई होने की वज़ह से कपडों की दुकान पर मिल सकती है। 
  • दवा की दुकान पर मिल सकती है। 
  • घर के उपक्रम रखने वाली दुकान पर मिल सकती है। 
  • किसी डिपार्टमेन्ट में आसानी से मिल सकती है। 
  • कई बार साधारण किराणें की दुकान पर भी मिल जाती है 
इनके अतिरिक्त आप चाहें तो इसे किसी भी ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन साइट से खरीदते समय पहले आप यह निश्चित कर ले कि क्या साइट भरोसेमंद है? किसी भ्रामक विज्ञापन को देखकर ना खरीदे। जब भी ऑनलाइन मंगाने जा रहे हैं तो त्रुटि की दशा में वापसी और बदलाव का विकल्प भी ध्यान में रखते हुए खरीदे। अगर आपको वेबसाईट पर पूरा भरोसा नहीं है तो 'कैश ऑन डिलिवरी' विकल्प का भुगतान के लिए विकल्प ले सकते हैं। यहां आपको एक बार फिर बता देते हैं कि किसी भरोसेमंद एप या वेबसाइट से खरीदा जाना उपयुक्त रहता है। 

मच्छर दानी का मूल्य - 


मच्छर दानी खरीदने से पूर्व एक बार अपने बजट को देख लेना बहुत जरूरी है। इसे देखने, परखने और जांचने के लिए मच्छर दानी के बाजार मूल्य का ध्यान में होना जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको मच्छर दानी का सम्भावित मूल्य बता देते हैं। इसका मूल्य इसकी गुणवत्ता, साइज और ब्रांड पर निर्भर करती है। इसका शुरुआती मूल्य ₹ 200 के आसपास हो सकता है, जो अधिकतम ₹ 2000 तक का हो सकता है। 

मच्छर दानी के प्रकार के अनुसार इसके मूल्य निम्नानुसार हो सकते हैं - 
  • बच्चों के लिए - यह छोटी साइज की होती है, जो सामन्यतः ₹200/- से ₹ 500/- तक की होती है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। 
  • कामचलाऊ - यह निम्न गुणवत्ता की होती है, जो बहुत कम मूल्य में ऑनलाइन मिल जाती है। इनका मूल्य ₹200/- से ₹ 500/- के बीच होता है। यह कुछ समय के लिए उपयोगी होती है। कुछ समय बाद यह खराब हो जाती है। इस प्रकार की मच्छर दानी का उपयोग भ्रमण के समय उपयोगी रहता है। 
  • प्रीमियम - यह अच्छी गुणवत्ता की होती है। इनका मूल्य ₹500/- से ₹1000/- तक का होता है। इनकी गुणवत्ता अच्छी होने के कारण लंबे समय तक आसानी से चल जाती है। 
  • डिजायनर - यह गुणवत्ता के साथ ही उपयुक्त डिजायन में होती है। ये सबसे महंगी होती जा रही। इनका मूल्य न्यूनतम ₹1000/- के आसपास होता है, जो अधिकतम ₹2000/- तक का हो सकता है। 
उपर्युक्त सभी मूल्य विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता के आधार पर लिए गए हैं। आप इसे क्रय करने से पूर्व एक बार विभिन्न ऑनलाइन साइट और दुकान पर वसूल किए जाने वाले मूल्यों से मिलान अवश्य कर लीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ